पुतिन को गुनहगार मान रहा है अमेरिकी सीनेट

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध अब 21वें दिन में दाखिल हो चुका है। अमेरिकी सीनेट ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध का गुनहगार घोषित करने वाला एक प्रस्ताव पारित किया है। यूक्रेन के कई शहरों में अभी भी जंग जारी है।

पुतिन को गुनहगार मान रहा है अमेरिकी सीनेट

अमेरिकी सीनेट ने मंगलवार को रूस पर दबाव बढ़ाते हुए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध अपराधी मानने वाले एक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया है। ये प्रस्ताव रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इसमें दोनों पक्षों के सीनेटरों द्वारा समर्थित मिला है। प्रस्ताव में हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) को रूस के यूक्रेन पर हमले के दौरान किए गए युद्ध अपराधों की जांच करने की बात कही गई है।

यूक्रेन की राजधानी कीव में अभी भी भारी गोलाबारी की खबर है। यहाँ कर्फ्यू लगा है। मंगलवार को हवाई हमलों में पांच लोगों के मारे जाने का समाचार है। यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को रूस के हमले को नाकाम कर दिया।इस बीच यूक्रेन से पलायन करने वाले शरणार्थियों की संख्या तकरीबन 30 लाख से अधिक हो चुकी है।


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त 80 करोड़ डॉलर की सहायता की घोषणा करने वाले हैं। आज ही जेलेंस्की द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने का भी समाचार मिला है।


दोनों देशों के बीच मंगलवार को वार्ता हुई। इस वार्ता के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बुधवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि रूस की मांगें अब ‘अधिक यथार्थवादी’ होती जा रही हैं। आज दोनों पक्षों की फिर मुलाकात की संभावना है। आज ही जेलेंस्की द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने का भी समाचार मिला है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त 80 करोड़ डॉलर की सहायता की घोषणा करने वाले हैं। वहीं जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्त्स ने कहा है कि कोई भी नाटो और रूस के बीच सीधा सैन्य टकराव नहीं चाहता है। उनका कहना है कि प्रतिबंध पहले से ही मॉस्को को इतने कड़े झटके दे रहे हैं जिसकी कल्पना क्रेमलिन ने नहीं की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *