डिफॉल्ट से बचा गया अमेरिका, राष्ट्रपति बाइडेन ने कर्ज विधेयक पर किए हस्ताक्षर

बीता दिन अमरीका के आर्थिक इतिहास का यादगार दिन बन गया। अमेरिकी सीनेट ने ऋण सीमा और बजट कटौती विधेयक को मंजूरी दे दी।

डिफॉल्ट से बचा गया अमेरिका, राष्ट्रपति बाइडेन ने कर्ज विधेयक पर किए हस्ताक्षर

वित्त विभाग ने कहा था कि अगर कांग्रेस 5 जून तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची तो अमरीकी खज़ाना अपने बिलों का भुगतान नहीं कर पाएगा।


इतिहास में पहली बार डिफॉल्ट से बचा अमेरिका, राष्ट्रपति ने डेट सीलिंग बिल पर साइन किए


दोनों सदनों की मंजूरी के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऋण सीमा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस तरह जो बाइडन ने महज दो दिन शेष रहते 31.4 ट्रिलियन डालर की ऋण सीमा बढ़ाने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिया। व्हाइट हाउस से मिली जानकारी के मुताबिक़ राष्ट्रपति बाइडन ने विधेयक पर हस्ताक्षर किए और सांसदों की भागीदारी के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

रिपब्लिकन पार्टी के पास प्रतिनिधि सभा में बहुमत है, जहां बिल को 117 के मुकाबले 314 वोटों से मंजूरी मिली थी। डेमोक्रेट्स को सीनेट में संख्यात्मक लाभ है, जहां बिल के पक्ष में 63 और विरोध में 36 वोट पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *