गाजा में युद्धविराम के लिए नेतन्याहू पर डाल रहे दबाव डाल रहे हैं अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में जारी जंग के रुकने के संकेत दिए हैं। ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि गाजा पट्टी में एक सप्ताह के भीतर युद्ध विराम हो जाएगा।

गाजा में युद्धविराम के लिए नेतन्याहू पर डाल रहे दबाव डाल रहे हैं अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में पिछले 20 महीनों से जारी जंग पर जल्द ही युद्धविराम की उम्मीद जताई है। इजरायली मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि हमास के साथ जंग रोकने के लिए ट्रंप, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर दबाव बना रहे हैं।

उन्होंने ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा है कि युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई के लिए समझौते को सुरक्षित करने की कोशिश में शामिल कुछ व्यक्तियों से बात की गई है।

हालाँकि इस बारे में उन्होंने विस्तार से कुछ नहीं बताया। इस बीच रिपोर्टों से पता चला है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के शीर्ष सहयोगी और सामरिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर अगले सप्ताह वॉशिंगटन जाने वाले हैं।

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के हवाले से यह खबर भी सामने आई है कि ईरान के साथ 12 दिनों के युद्ध के बाद डोनाल्ड ट्रंप गाजा में हमास के साथ जारी जंग समाप्त करने के लिए इजरायल पर दबाव डाल रहे हैं।

खबर में कहा गया है कि ट्रंप अब अब्राहम समझौते का विस्तार करना चाहते हैं। इजरायल के कान पब्लिक ब्रॉडकास्टर ने बताया कि नेतन्याहू के खिलाफ मुकदमे को रद्द करने की ट्रंप की मांग भी इसी से जुड़ी है।

बताते चलें कि पिछले दिनों ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर नेतन्याहू के खिलाफ आपराधिक मुकदमों की निंदा की करते हुए इसे खत्म करने को कहा था।

रिपोर्ट में इसे एक बड़े कदम का हिस्सा बताया गया है। इसकी मदद से गाजा में युद्ध को समाप्त करने के अलावा सभी बंधकों को रिहा करने तथा नेतन्याहू के मुकदमे को समाप्त करने जैसे गंभीर कदम उठाए जा सकेंगे।

गौरतलब है कि युद्ध समाप्ति की अमरीकी राष्ट्रपति की योजना के हिस्से के रूप में नए देश अब्राहम समझौते में शामिल होंगे और इजरायल को भविष्य के फिलिस्तीनी राज्य का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध होना होगा।

बताते चलें कि गुरूवार को इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्धविराम और बंधक सौदे की बातचीत में शामिल मध्यस्थों ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

वही शुक्रवार को ट्रंप ने जानकारी दी है कि अमरीका ने एक संस्था गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन को 3 करोड़ डॉलर का दान दिया है, जो बीते एक महीने से गाजा में भोजन के डिब्बे बांट रही है।

आगे ट्रंप ने कहा- ‘गाजा में भयानक स्थिति चल रही है… और हम उस क्षेत्र में बहुत सारा पैसा और बहुत सारा भोजन पहुंचा रहे हैं क्योंकि हमें ऐसा करना ही है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *