अमेरिका में इस्लामी चरमपंथियों की एंट्री पर ट्रंप का बैरिकेड

वाशिंगटन : अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसे शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जो शरणार्थियों के प्रवाह को सीमित करने के लिए और चरमपंथी इस्लामी आतंकियों को अमेरिका से बाहर रखने के लिए सघन जांच के नए नियम तय करता है।  Us

Us

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद अपने पहले पेंटागन दौरे में ट्रंप ने इस शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए।

हस्ताक्षर करने के बाद ट्रम्प  ने कहा कि मैं चरमपंथी इस्लामी आतंकियों को अमेरिका से बाहर रखने के लिए सघन जांच के नए नियम स्थापित कर रहा हूं।

हम उन्हें यहां देखना नहीं चाहते।  ट्रंप ने कहा, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम उन खतरों को अपने देश में न आने दें, जिनसे हमारे सैनिक विदेशों में लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम सिर्फ उन्हीं को अपने देश में आने देना चाहते हैं, जो हमारे देश को सहयोग देंगे और हमारी जनता से गहरा प्रेम करेंगे।

नए रक्षामंत्री जनरल (रिटायर्ड) जेम्स मैटिस और उपराष्ट्रपति माइक पेंस के साथ खड़े ट्रंप ने कहा कि हम 9/11 के सबक को और पेंटागन में शहीद हुए नायकों को कभी नहीं भूलेंगे।

वो लोग हममें से सर्वश्रेष्ठ थे।  हम उनका सम्मान सिर्फ अपने शब्दों से ही नहीं, बल्कि हमारे कार्यों से भी करेंगे, आज हम वही कर रहे हैं।

ट्रंप में सत्ता में आने से पहले ही अपने चुनावी अभियान के दौरान अमेरिका की जनता से शरणार्थीयों को रोकने और मैक्सिको की सीमा पर दीवार खड़ी को लेकर वादे किए थे।

www.naqeebnews.com

# Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *