अमरीकी राष्ट्रपति बाइडेन ने 8लाख से अधिक छात्रों के 39 बिलियन डॉलर के ऋण माफ कर दिए

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने करीब 8 लाख 4 हज़ार स्टूडेंट के ऊपर बकाया 39 अरब डॉलर के क़र्ज़ माफ़ कर दिए हैं।

अमरीकी राष्ट्रपति बाइडेन ने 8लाख से अधिक छात्रों के 39 बिलियन डॉलर के ऋण माफ कर दिए

शिक्षा विभाग ने घोषणा की कि मासिक 20 से 25 वर्षों तक ‘आय संचालित पुनर्भुगतान’ (Income Drew Repayment) करने वाले छात्रों के कर्ज़े माफ किये जायेंगे।

शिक्षा सचिव मिगुएल कार्डोना ने कहा कि बहुत लंबे समय से, इस उधारी में फंसे छात्र एक खराब प्रणाली की खामियों के कारण परेशानी में थे। उनके मुताबिक़ ये सिस्टम ऋण माफी के लिए कर्जदारों की सटीक पहचान नहीं कर प् रहा था।

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति बाइडेन के सैकड़ों अरब डॉलर के ऋण माफ करने की योजना को खारिज कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने कहा था कि वह छात्र ऋण राहत प्रदान करने के लिए नए कदम उठाएंगे।

शिक्षा विभाग की 430 अरब डॉलर का ऋण उपलब्ध कराने की योजना बनाई है जो कुछ महीनों में शुरू हो जाएगी।

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि अमेरिकियों को कर्ज के बिना उच्च शिक्षा तक पहुंच मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *