दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना का मालिक यूएस, भारत पांचवे स्थान पर

ग्लोबल फायर पावर यानी जीएफपी ने दुनिया भर में सेनाओं की ताकत का विश्लेषण किया है। ‘मिलेट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग 2023’ का विश्लेषण करने के लिए 60 से अधिक व्यक्तिगत कारकों को मानक बनाया गया है।

दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना का मालिक यूएस, भारत पांचवे स्थान पर

वैश्विक रक्षा संबंधी मामलों का विश्लेषण करने वाली डाटा वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर ने अपने आंकलन के आदर पर दुनिया की सबसे शक्तिशाली सैनिकों की सूची में अमेरिका को पहला स्थान दिया है। कम्पनी के मुताबिक़अमेरिका के पास दुनिया की सबसे मजबूत सैन्य शक्ति है। इस सूची में भारत को चौथा स्थान मिला है।

ग्लोबल फायरपावर के विश्लेषण के अनुसार इस सूची में रूस दूसरे स्थान पर है जबकि चीन को तीसरा दर्जा दिया गया है। सूची में कमज़ोर सैन्य ताकत रखने वाले देशों का भी ज़िक्र है। 2023 में दुनिया के सबसे कमजोर सैन्य बल रखने वाले देशों में में भूटान और आइसलैंड का नाम आता है।

ग्लोबल फायर पावर ने ‘मिलेट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग 2023’ का मूल्यांकन करने के लिए 60 से अधिक कारकों को आधार बनाया है। इसके लिए सैन्य इकाइयों की मात्रा सहित वित्तीय स्थिति और रसद क्षमताओं के साथ भौगोलिक स्थिति तक तक को सम्मिलित करते हुए आंकलन किया गया है।

इस रिपोर्ट में दुनिया के 145 देशों को सूचीबद्ध किया गया है साथ ही प्रत्येक देश की साल-दर-साल रैंकिंग में बदलाव की तुलना भी की गई है।

‘मिलेट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग 2023’ के आधार पर दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं वाले दस देशों के क्रमवार नाम इस तरह है-

  1. अमेरिका
  2. रूस
  3. चीन
  4. भारत
  5. यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन)
  6. दक्षिण कोरिया
  7. पाकिस्तान
  8. जापान
  9. फ्रांस
  10. इटली

‘मिलेट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग 2023’दुनिया में सबसे कम शक्तिशाली सेनाओं वाले दस देशों के क्रमवार नाम इस तरह है-

  1. भूटान
  2. बेनिन
  3. मोलदोवा
  4. सोमालिया
  5. लाइबेरिया
  6. सूरीनाम
  7. बेलीज
  8. केन्द्रीय अफ्रीकी गणराज्य
  9. आइसलैंड
  10. सिएरा लियोन

    गौरतलब है कि इस रिपोर्ट में दुनिया के 145 देशों को शामिल किया गया है और प्रत्येक देश की साल-दर-साल रैंकिंग में बदलाव की तुलना भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *