सीरिया पर रासायनिक हमले में अमेरिका को रूस पर शक

वाशिंगटन: अमेरिका इस बात की जांच कर रहा है कि सीरिया की सेना द्वारा नागरिकों पर कथित तौर पर रासायनिक हथियारों से किए गए हमले में रूस की मिलीभगत तो नहीं है. यह जानकारी मंगलवार को प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी. Us

Us

नाम उजागर न करने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, ‘‘यह कैसे संभव हो सकता है कि उनकी सेना सीरिया की सेना के साथ ही तैनात थी .

जिसने उसी स्थान पर रासायनिक हथियारों से हमले की योजना बनाई और इसे अंजाम दिया और रूस की सेना को यह पहले से मालूम नहीं चला?’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि रूस से यह सवाल जरूर पूछा जाना चाहिए.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने दोनों सेनाओं को एक साथ काम करते देखा है, और अभियान के स्तर पर भी उन्हें साथ देखा है.’’

www.naqeebnews.com

# Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *