भारत यात्रा पर 4 मई से अमरीकी प्रतिबंध

वाशिंगटन 01 मई : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के नये स्ट्रेन के तेजी से बढ़ते मामले के मद्देनजर भारत के साथ यात्रा प्रतिबंधित करने का फैसला किया है जो चार मई से लागू हो जायेगा।

भारत यात्रा पर 4 मई से अमरीकी प्रतिबंध

व्हाइट हाउस से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र (सीडीसी) की सलाह पर भारत के साथ यात्रा को प्रतिबंधित किये जाने का निर्णय लिया गया है। भारत में कोरोना के मामले थम नहीं रहे हैं।

जो बिडेन ने इस संबंध में एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये गये हैं जिसमें कहा गया है कि – विश्वभर में कोरोना के नये स्ट्रेन का एक तिहाई से अधिक मामले भारत में हैं। देश के लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के मद्देनजर यह प्रतिबंध आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *