उर्मिला मातोंडकर मुंबई नॉर्थ से लड़ेंगी चुनाव

नई दिल्ली: उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने ऐलान कर दिया है कि वे कांग्रेस की टिकट पर मुंबई नॉर्थ से चुनाव मैदान में उतरेंगी. हाल ही में कांग्रेस में शामिल उर्मिला मातोंडकर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर इसकी जानकारी दी है.

इस तरह मुंबई नॉर्थ (Mumbai North) सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है. लेकिन जैसे ही उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने सोशल मीडिया पर अपनी चुनावी सीट का ऐलान किया वैसे ही Twitter पर रिएक्शन आने भी शुरू हो गए.

https://twitter.com/ashokepandit/status/1111510388418306048

फिल्म प्रोड्यूसर और सोशल मीडिया पर एक्टिव अशोक पंडित ने तंज कसते हुए कहा कि उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) चुनाव में अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *