यूपी: गर्मी की छुट्टी में समर कैंप के लिए खुलेंगे स्कूल

उत्‍तर प्रदेश के सरकारी स्‍कूलों में समर कैंप के माध्यम से फाउंडेशनल लिट्रेसी और न्यूमेरेसी (एफएलएन) पर आधारित एक्‍टिविटीज कराई जाएंगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस बारे में निर्देश जारी किए हैं।

यूपी: गर्मी की छुट्टी में समर कैंप के लिए खुलेंगे स्कूल

परिषदीय विद्यालय के बच्चे अबकी गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप का मज़ा ले सकेंगे इन बच्चों को खेल के माध्यम से पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा। इसके माध्यम से बच्चों को पर्यावरण के प्रति उन्हें जागरूक बनाने के साथ जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास, योग, खेलकूद, विज्ञान-तकनीक आधारित प्रयोग, कला-सांस्कृतिक कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।

यूपी के परिषदीय स्कूल गर्मियों की छुट्टियों के दौरान भी खोले जाएंगे। इस दौरान यहां समर कैंप के अलावा दूसरी गतिविधियां भी होंगी। बेसिक शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर इसकी तैयारी कर रहा है।

बच्चों के शैक्षिक विकास को बढ़ावा देने के मक़सद से विभाग इस पर करीब 200 करोड़ की राशि खर्च करेगा। इस पहल के साथ बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने में भी मदद मिलेगी।

चयनित विद्यालयों में इस वर्ष 20 मई -15 जून के दौरान समर कैंप के आयोजन की व्यवस्था की जा रही है इन कैंप का मक़सद बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ उन्हें सीखने के लिए प्रेरित करना है।

बताते चलें कि अभी तक यह व्यवस्था केवल निजी विद्यालयों में ही की जाती रही है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक़, कैंप में एफएलएन यानी फाउंडेशनल लिट्रेसी और न्यूमेरेसी पर आधारित गतिविधियां कराइ जाएंगी।

यह समर कैंप सुबह डेढ़ घंटे तक आयोजित किए जाएंगे। इनका सञ्चालन शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षकों की देखरेख मे होगा। बच्चों को कैंप में सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के तहत गुड़ की चिक्की, बाजरे का लड्डू, रामदाना लड्डू, गुड़-चना और लैया पट्टी जैसे पौष्टिक सामान का वितरण भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *