यूपी चुनावः लखनऊ आकर ममता बनर्जी करेंगी अखिलेश यादव का सपोर्ट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज लखनऊ रही हैं। समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव के लिए ममता वर्चुअल रैली करेंगी। पिछले साल पश्चिम बंगाल के चुनाव में अखिलेश यादव ने सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा और सपा राज्य सभा सदस्य जया बच्चन को ममता बनर्जी के लिए प्रचार करने के लिए भेजा था। इसके अलावा जनवरी में उन्होंने ममता बनर्जी को उत्तर प्रदेश आने का न्योता दिया था।

यूपी चुनावः लखनऊ आकर ममता बनर्जी करेंगी अखिलेश यादव का सपोर्ट

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव कराए जाएंगे।अब तक के ओपिनियन पोल के मुताबिक यूपी में मुख्य रूप से सपा और भाजपा आमने सामने हैं। ख़बरों के मुताबिक़ ममता बनर्जी 8 फऱवरी को लखनऊ में रह सकती हैं औऱ वह अखिलेश यादव के लिए वर्चुअल रैली भी कर सकती हैं। इसके अलावा वह वाराणसी भी जा सकती हैं। बनर्जी इस चुनाव में सपा का सहयोग करना चाहती हैं।

ममता बनर्जी साल 2017 में भी लखनऊ में प्रचार करने पहुंची थीं। समजावादी पार्टी भी कई साल से टीएमसी के लिए प्रचार करती रही है। अखिलेश यादव चाहते हैं कि ममता बनर्जी उनके लिए प्रचार करें क्योंकि उनकी छवि पूरे देश में भाजपा विरोधी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *