UP Election : बीजेपी अध्‍यक्ष ने बताया कि किस आधार पर मिलेगा टिकट

लखनऊ। यूपी के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। वहीं भारतीय जनता पार्टी अपनी चार परिवर्तन यात्राओं के जरिए जनता और टिकट की दावेदारी के लिए उम्मीदवारों की थाह भी ले चुकी है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि टिकट वितरण के दौरान पार्टी के अदंरूनी सर्वे को भी आधार बनाया जाएगा। साथ ही पार्टी में इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि किसी अपराधी या दागियों को टिकट न दिया जाए। UP Election

UP Election Keshav maurya

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सभी पार्टियां सर्वे कराती है,भाजपा ने भी अदंरूनी सर्वे कराया जोकि टिकट बंटवारे का आधार बनेगा। लेकिन इसके साथ संबंधित क्षेत्र में प्रत्याशी की लोकप्रियता और जनता के बीच उसकी पैठ को भी ध्यान में रखा जाएगा। इसी के साथ केशव प्रसाद मौर्य ने यह भी दावा किया है कि यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चारों परिवर्तन यात्राओं में कार्यकर्ताओं का जिस तरह का उत्साह देखने को मिला है उसका असर चुनाव के दौरान भी दिखाई देगा।

अन्य राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता मौर्य ने कहा कि नोटबंदी से सपा, बसपा और कांग्रेस में बौखलाहट है। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार केंद्र की योजनाओं में सहयोग नहीं करती है। केंद्र सरकार जो पैसा देती है उसे सही ढंग से खर्च नहीं किया जाता है। अखिलेश से जनता का मोहभंग हो चुका है।

कांग्रेस सपा रालोद के बीच गठबंधन की चर्चा पर उन्होंने ने कहा कि अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है, वरना उनको गठबंधन की जरूरत नही पड़ती। उन्हें चुनाव में हार का डर सता रहा है, इसलिए वह सहयोगियों की तलाश में जुट गए हैं। लेकिन गठबंधन के बावजूद भाजपा 300 प्लस के मिशन में जरूर कामयाब होगी। वहीं चुनाव में मुख्यमंत्री पद के चेहरे के सवाल पर मौर्य ने कहा कि भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरेगी, जहां तक मुख्यमंत्री पद के दावेदार का सवाल है तो पार्टी जो तय करेगी उस फैसले के साथ आगे बढ़ा जाएगा।

www.naqeebnews.com

# UP Election

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *