उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा विधान परिषद में नेता सदन होंगे

aligarh stationलखनऊ. उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा विधान परिषद में नेता सदन होंगे . यूपी विधान परिषद में नेता सदन की जिम्मेदारी सीएम योगी ने उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा को सौंपी है. विधान परिषद के प्रमुख सचिव डा. मोहन यादव ने बताया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से डा. दिनेश शर्मा को नेता सदन के रूप में नियुक्त किया गया है. लिहाजा डा. दिनेश शर्मा विधान परिषद में नेता सदन होंगे.
बता दें, कि उप-मुख्यमंत्री डॉ़ दिनेश शर्मा के चुनाव लड़ने की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है. वह उच्च सदन के सदस्य (एमएलसी) होंगे. फिलहाल उनकी इस नियुक्ति से यह लगभग साफ हो गया है कि वह परिषद के ही सदस्य होंगे.
दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मेयर रह चुकें हैं. वह बीजेपी के गुजरात मामलों के प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं. वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री हैं. लखनऊ विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में प्रोफेसर 53 साल के शर्मा लंबे समय से भाजपा के सदस्य हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव में भाजपा की जबर्दस्त विजय के बाद अगस्त 2014 में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद वह देश भर में सुखिर्यों में आये.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *