अगले आदेश तक टली यूपी बोर्ड की परीक्षा, 15 मई तक 12वीं कक्षाएं बंद

कोरोना की स्थिति के चलते यूपी में योगी सरकार ने फिलहाल बोर्ड परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है और 15 मई तक 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया है। ये जानकारी उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने दी है।

अगले आदेश तक टली यूपी बोर्ड की परीक्षा, 15 मई तक 12वीं कक्षाएं बंद

बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित19 अधिकारी में से 17 अधिकारी संक्रमित हैं। यह स्थिति चिंताजनक है।

बीते रोज़ उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा था कि यूपी बोर्ड की तारीखों पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की स्थिति का आकलन समय-समय पर किया जा रहा है। हमारे बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित19 अधिकारी में से 17 अधिकारी संक्रमित हैं। यह स्थिति चिंताजनक है।

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पहले 8 मई से शुरू होनी थीं। 10वीं की परीक्षा 25 मई को समाप्त होनी थी जबकि 12वीं की परीक्षा 28 मई को समाप्त होनी थी। स्तिथि की समीक्षा करने के बाद नया टाइम टेबल जारी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *