यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक

लखनऊ: माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं का परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के पेपर 16 फरवरी से शुरू होकर 4 मार्च तक चलेंगे। ये परीक्षा दो पालियों में होंगी। प्रथम पाली सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक क्रमशः 10वीं और 12वीं की परीक्षा होगी।

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने है स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की डेटशीट की जानकारी देने के साथ परीक्षा में भाग लेने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने परीक्षार्थियों को मन लगाकर और पूरी मेहनत से परीक्षा की तैयारी करने की बात कही है ताकि छात्र अच्छे नंबरों के साथ पास हो सकें।

शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने की तैयारियां की गई हैं और परीक्षाओं के समय नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही जिले का रूट मैप तैयार किया जाएगा और क्वेश्चन पेपर यहां तक पहुंचने का समय भी तय किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *