संसद में माफी को लेकर हंगामा, मनमोहन ने भी नायडू से की शिकायत

नई दिल्ली: संसद के इस शीतकालीन सत्र में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। हंगामें के बीच सदन की कार्यवाही को बार बार स्थगित करना पड़ रहा है। आज एक बार फिर कांग्रेस पार्टी ने अपने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी से माफी की मांग कर रही है।

 

 

दो राज्यों के चुनाव परिणाम आ गए हैं और दोनों राज्यों में बीजेपी सरकार बना रही है।सदन में कांग्रेस माफी के मुद्दे पर अड़ी हुई है। कांग्रेस के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी।

 

उधर लोकसभा के बाद इस मुद्दे पर राज्यसभा में भी विपक्ष का हंगामा जारी है। गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि इस प्रकार का बयान देकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर सवाल उठाए गए हैं। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए।

 

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मिल कर PM मोदी के बयान की शिकायत की।इस मुद्दे पर राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू से मुलाकात की है। उन्होंने । वहीं वेंकैया नायडू ने भी विपक्ष को बताया कि सरकार की तरफ से भी मणिशंकर अय्यर के बयान को लेकर शिकायत की गई है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *