टैरिफ मामले में अमरीका के साथ बढ़ रहे तनाव पर बोले केंद्रीय मंत्री- भारत किसी के आगे नहीं झुकेगा

भारत पर अमरीका द्वारा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के एलान के बाद बढ़ते तनाव के बीच केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने पीयूष गोयल ने भारत का पक्ष रखा है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत किसी के आगे नहीं झुकेगा।

टैरिफ मामले में अमरीका के साथ बढ़ रहे तनाव पर बोले केंद्रीय मंत्र- भारत किसी के आगे नहीं झुकेगा

भारत के भविष्य से सम्बंधित वैश्विक व्यापार समूहों के बारे में पूछे जाने पर गोयल ने कहा कि आज देश “बहुत अधिक मजबूत और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। यह सालाना साढ़े छह प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है और इसमें तेजी आने की संभावना है।

पियूष गोयल ने भारत की आर्थिक मजबूती के बारे में बताते हुए कहा कि देश की मुद्रा, विदेशी मुद्रा भंडार, शेयर बाजार और बुनियादी बातें मजबूत बनी हुई हैं और महंगाई अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में दुनिया में सबसे कम है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें मुझे पूरा विश्वास है कि भारत इस साल पिछले साल की तुलना में ज्यादा निर्यात करेगा। उन्होंने आगे कहा कि व्यापार बाधाओं से निपटने के लिए पहले से ही उपाय किए जा रहे हैं। इस विचार को नकारते हुए कि दुनिया “विभूमंडलीकरण” का सामना कर रही है, उन्होंने तर्क दिया कि देश अब अपने लिए व्यापार मार्गों और साझेदारों को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं।

पियूष गोयल ने भविष्य के मुक्त व्यापार समझौतों पर कहा कि भारत का दृष्टिकोण केवल शुल्क रियायतों की मांग से आगे बढ़ चुका है। चार देशों के ईएफटीए समूह के साथ हुई बातचीत के आधार पर उन्होंने कहा- “हम 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। हमारे पास युवाओं की शक्ति है, जबकि आपकी आबादी बूढ़ी होती जा रही है।”

आगे उन्होंने बताया- “1 अक्तूबर से ईएफटीए समझौता लागू हो जाएगा और इसके लाभ दिखाई देने लगेंगे।” उन्होंने कहा कि ईएफटीए (EFTA) के सदस्य देश भारत में 100 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने पर सहमत हुए हैं, जिससे 10 लाख प्रत्यक्ष रोज़गार और कुल मिलाकर लगभग 50 लाख नौकरियाँ पैदा होंगी।

भारतीय अर्थव्यवस्था को “मृत” कहने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी की आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि देश कांग्रेस के उत्तराधिकारी को कभी नहीं भूलेगा। आगे उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता की ओर से नकारात्मक कहानी को दोहराना शर्म की बात है।

गोयल ने कहा, “पूरी दुनिया हमें सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में मानती है, जो वैश्विक विकास में 16 प्रतिशत का योगदान दे रही है।” उन्होंने कहा कि भारत के 1.4 अरब युवा, कुशल और महत्वाकांक्षी नागरिक वैश्विक साझेदारों के लिए एक शक्तिशाली आकर्षण हैं।

गोयल ने यह भी कहा कि भारत आने वाले वर्षों में संयुक्त अरब अमीरात, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, ईएफटीए ब्लॉक, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, चिली, पेरू, न्यूजीलैंड, अमरीका और अन्य देशों के साथ व्यापार समझौतों को सक्रियता से आगे बढ़ा रहा है या उन्हें अंतिम रूप दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *