अमरीका के विशेष सैन्य बलों ने वेनेज़ुएला पर कार्रवाई करके, राष्ट्रपति निकोलस मडूरो और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने वेनेज़ुएला कार्रवाई के बारे में सोशल मीडिया पर घोषणा की।

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने फ़्लोरिडा में स्थित मार-ए-लैगो क्लब में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अमेरिका, वेनेज़ुएला का शासन तब तक चलाने की नियत रखता है जब तक कि सत्ता का “सुरक्षित, उपयुक्त और न्यायासंगत स्थानान्तरण” हो जाता है।
वेनेज़ुएला ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है। इस कार्रवाई में हताहत होने वाले लोगों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। वेनेज़ुएला की सरकार ने अमेरिकी कार्रवाई को “अत्यन्त गम्भीर सैन्य आक्रमण” बताते हुए, इसकी निन्दा की है। साथ ही अमरीका की एटॉर्नी जनरल पामेला बॉन्डी ने कहा है कि राष्ट्रपति मडूरो और उनकी पत्नी को, अमरीकी भूमि पर, अमेरिकी न्यायालयों में अमरीकी न्याय की पूर्ण शक्ति का सामना करकना पड़ेगा।
वेनेजुएला पर अमरीकी हमले के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया गया और प्लेन से न्यूयॉर्क ले जाया गया। उन्हें न्यूयॉर्क की एक कोर्ट में पेश किया जाएगा और उन पर ड्रग और टेररिज्म के चार्ज में केस चलेगा।
ग़ौरतलब है कि संयुक्त राज्य अमरीका और वेनेज़ुएला के बीच कई महीनों से तनाव चल रहा था जो लगातार बढ़ता गया और जिसके दौरान, अमरीका ने वेनेज़ुएला के तट के आसपास बड़े पैमाने पर सैन्य तैनाती की थी, और तथाकथित ट्रग तस्करी नावों पर घातक हमले भी किए थे।
अमरीका ने हाल के सप्ताहों के दौरान प्रतिबन्धित तेल के टैंकरों को ज़ब्त किए जाने के आदेश भी दिए थे और साथ ही राष्ट्रपति मडूरो को पद से हटाने के लिए ज़मीनी अभियान शुरू करने की धमकियाँ भी दी थीं।
यूएन महासचिव के प्रवक्ता द्वारा जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि एंतोनियो गुटेरेश ने, इस घटनाक्रम को क्षेत्र के लिए चिन्ताजनक परिणामों वाली स्थिति बताया है। इस बीच इस संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने वेनेज़ुएला में अमरीकी सैन्य कार्रवाई को एक ख़तरनाक चलन बताया है। वह पहले भी संयुक्त राज्य अमरीका और वेनेज़ुएला के बीच हाल के महीनों के दौरान बढ़ते रहे तनाव पर गम्भीर चिन्ता व्यक्त कर चुके हैं, जिसकी परिणति, शनिवार को अमरीकी सैन्य कार्रवाई और वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मडूरो को हिरासत में लिए जाने के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा है कि इन घटनाक्रमों को वेनेज़ुएला में स्थिति से अलग हटकर देखा जाए तो इनमें एक ख़तरनाक चलन नज़र आता है।
वक्तव्य में यूएन प्रमुख ने सभी पक्षों द्वारा यूएन चार्टर सहित अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का पूर्ण सम्मान किए जाने की अहमियत पर ज़ोर दिया है। दूसरी तरफ न्यूयॉर्क डिटेंशन सेंटर के बाहर लोगों ने वेनेज़ुएला केराष्ट्रपारी निकोलस मादुरो के लिए विरोध किया।
यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने, वेनेज़ुएला में तमाम पक्षों से, मानवाधिकारों और क़ानून के शासन का पूर्ण सम्मान करते हुए, समावेशी सम्वाद में शामिल होने का आग्रह किया है।
वेनेज़ुएला स्थितिपर यूएन महासभा अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक ने कहा है कि यूएन चार्टर का पालन कोई ऐच्छिक विकल्प नहीं है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि यूएन चार्टर का अनुच्छेद 2 स्पष्टतः कहता है कि संयुक्त राष्ट्र के तमाम सदस्य देश, अपने अन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धों में, किसी भी देश की क्षेत्रीय अखंडता और राजनैतिक स्वतंत्रता के विरुद्ध किसी तरह के बल प्रयोग से बचेंगे। इसमें ऐसे उपाय भी शामिल हैं जो संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्य से मेल नहीं खाते हों।
महासभा अध्यक्ष ने कहा कि यूएन चार्टर व अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का सम्मान किया जाना, अन्तरराष्ट्रीय व्यवस्था की बुनियाद है। यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने भी अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का पूर्ण सम्मान किए जाने की पुकार लगाई है। इन हालात पर ऐनालेना बेयरबॉक ने कहा, “सभी के लिए एक शान्तिपूर्ण, सुरक्षित और न्यायसंगत विश्व तभी सम्भव है जब शक्ति प्रयोग के बजाय, क़ानून का शासन क़ायम रहे और मानवाधिकार उल्लंघनों के बजाय, वेनेज़ुएला के लोगों सहित, तमाम लोगों के मानवाधिकार क़ायम रहें।”
इस बीच वेनेज़ुएला ने न्यूयॉर्क में सुरक्षा परिषद का आपात सत्र बुलाए जाने का औपचारिक अनुरोध किया है। ग़ौरतलब है कि वेनेज़ुएला में विश्व के सबसे अधिक ज्ञात तेल भंडार हैं, इस सन्दर्भ में राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि अमरीकी तेल कम्पनियाँ, “देश के लिए धन अर्जित करने की ख़ातिर”, तेल ढाँचे का आधुनिकीकरण करेंगी।
वेनेज़ुएला के प्रेसिडेंट निकोलस मादुरो के लिए न्यूयॉर्क डिटेंशन सेंटर के बाहर लोगों ने प्रोटेस्ट किया। प्रोटेस्ट करने वालों का कहना है कि यूएस मिलिट्री एक्शन निंदनीय है। विदेशी मीडिया के मुताबिक, न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा थे। प्रोटेस्ट करने वालों के हाथ में वेनेज़ुएला के प्रेसिडेंट के सपोर्ट में और युद्ध के खिलाफ नारे लिखे हुए प्लेकार्ड थे।












