संयुक्त राष्ट्र ने तुर्की के लिए एक अरब डॉलर की मदद की अपील की

तुर्की में भूकंप के पीड़ितों की सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र ने एक अरब डॉलर की मदद की अपील जारी की है। इसके अलावा भूकंप पीड़ितों के लिए तुर्की ने टेलीथॉन में 6.1 बिलियन डॉलर जुटाए।

संयुक्त राष्ट्र ने तुर्की के लिए एक अरब डॉलर की मदद की अपील की

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि एक अरब डॉलर से तुर्की में 5.2 मिलियन लोगों को 3 महीने तक मानवीय सहायता मुहैया करना मुमकिन हो सकेगा। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने सीरिया में भूकंप पीड़ितों के लिए करीब 40 करोड़ डॉलर की मदद की अपील की थी।


भूकंप पीड़ितों के पुनर्वास के लिए तुर्की ने एक लाइव प्रसारण सहायता अभियान चलाया चलाया और कुछ ही घंटों में 6 अरब डॉलर से अधिक की सहायता राशि एकत्र की।


भूकंप पीड़ितों के लिए तुर्की ने टेलीथॉन में 6.1 बिलियन डॉलर जुटाए हैं। तुर्की और सीरिया में आए भयानक भूकंप की तबाही से निपटने के लिए तुर्की राष्ट्र ने एकजुट होकर एक मिसाल कायम की। टेलीथॉन के ज़रिये इस मुहीम में 6.1 बिलियन डॉलर की रक़म जमा की गई है।

तुर्की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पिछले दिन तुर्की के 8 अलग-अलग टीवी चैनलों ने भूकंप पीड़ितों के पुनर्वास के लिए एक लाइव प्रसारण सहायता अभियान चलाया और कुछ ही घंटों में 6 अरब डॉलर से अधिक की सहायता राशि एकत्र की।

संयुक्त राष्ट्र ने तुर्की के लिए एक अरब डॉलर की मदद की अपील की

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने सहायता अभियान में भाग लिया और घोषणा की कि इस सहायता राशि का उपयोग तुर्की के 11 प्रांतों सहित सीरिया के प्रभावित क्षेत्रों के पीड़ितों के पुनर्वास और कल्याण के लिए किया जाएगा।

संयुक्त प्रसारण में भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए संस्कृति, कला, व्यापार और खेल से सम्बंधित प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया। ऐसा ही एक अभियान अज़रबैजान और उत्तरी साइप्रस के तुर्की गणराज्य में आयोजित किया जाएगा।

इन चैनलों के लोकप्रिय टीवी सितारों ने शाम 5 बजे शुरू होने वाले राहत अभियान के लिए जनता से तुर्की आपदा प्रबंधन एजेंसी (एएफएडी) और तुर्की रेड क्रीसेंट को दान देने का आग्रह किया।

गौरतलब है कि तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की कुल संख्या 42 हजार पहुंच गई है। गौरतलब है कि 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *