फीफा विश्व कप के लिए यूएई कतर में मल्टीपल वीजा देगा

संयुक्त अरब अमीरात ने कतर में फीफा विश्व कप देखने जाने वालों के लिए मल्टीपल वीजा देने की घोषणा की है।

फीफा विश्व कप के लिए यूएई कतर में मल्टीपल वीजा देगा

फीफा विश्व कप कतर 2022 देखने वालों को “हाया कार्ड” जारी किया जाएगा।

यूएई के अधिकारियों के अनुसार “हाया कार्ड” धारक 90 दिनों के भीतर यूएई में एक से अधिक बार प्रवेश कर सकते हैं। फुटबॉल वर्ल्ड कप 20 नवंबर से 18 दिसंबर तक कतर में खेला जाएगा।

क्या है हाया कार्ड
फीफा की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार हाया कार्ड में कतर में प्रवेश परमिट के साथ-साथ एक मैच टिकट भी शामिल होगा जो स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति देगा।

यह एक व्यक्तिगत दस्तावेज है जो फीफा विश्व कप मैच देखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए आवश्यक है।

हाया कार्ड कतर में मेट्रो ट्रेनों और बसों सहित सार्वजनिक परिवहन पर मुफ्त यात्रा की अनुमति देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *