कश्मीर में सेना के साथ मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, दो जवान शहीद

श्रीनगर। सेना ने कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की एक कोशिश को आज नाकाम करते हुये दो आतंकवादियों को मार गिराया। अभियान में दो जवान भी शहीद हो गये हैं।

encounter kashmirसेना के एक अधिकारी ने बताया कि सैनिकों ने दरम्यानी रात के दौरान नौगाम सेक्टर में एलओसी के पास संदिग्ध गतिविधियों पर गौर किया और घुसपैठियों का सामना किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान में दो आतंकवादी मारे गये।

उन्होंने कहा, ‘अभियान में दो जवान भी शहीद हो गये जबकि एक अन्य घायल हो गये।’ अधिकारी ने बताया, मुठभेड़ स्थल से दो एके राइफल एक यूबीजीएल और युद्ध से सबंधित अन्य वस्तुओं को बरामद किया गया।
इस सप्ताह यह दूसरी बड़ी घुसपैठ की कोशिश है जिसे सेना ने नाकाम किया है। इससे पहले सेना ने 26 जुलाई को घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम किया था जिसमें चार आतंकवादी मारे गये थे और एक को जिंदा गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *