अब तक बीस करोड़ लोगों के कानों में गूंज चूका है खेलो इंडिया गीत

नई दिल्ली। देश में खेलों को बच्चे-बच्चे तक पहुंचाने के लिए शुरु किए गए खेलो इंडिया गीत को यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे डिजिटल मंचों पर अब तक लगभग 20 करोड़ लोग सुन चुके हैं। केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सोमवार को पहले खेलो इंडिया स्कूल खेलों के गीत‘और खेलना चाहते हैं हम, खूब खेलो साथ में हम’को लांच किया था।

तब से अब तक महज दो दिन के अंदर ही यह गीत अनेक जानी-मानी हस्तियों और राजनेताओं सहित लगभग 20 करोड़ लोगों के दिल के तारों को छू चुका है।

 

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से लेकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन तक सभी ने अपने सोशल मीडिया चैनलों में इसे डाला है और इस कार्यक्रम में नई जान डालने के प्रयास की सराहना की है।

 

खेलो इंडिया की शुरूआत खेलो इंडिया स्कूल खेलों से पहले की गई, जो युवा मामले और खेल मंत्रालय की एक पहल है। इसने युवाओं की खेलों में बड़े पैमाने पर भागीदारी और उत्कृष्टता को बढ़ावा दिया है। खेलो इंडिया गीत अब टेलीविजन और अन्य मीडिया पर दिखने के लिए तैयार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *