Skip to content
Tuesday, November 24, 2026
  • Important Links
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Share Your News
Naqeeb News

Naqeeb News

  • होम
  • ताज़ा ख़बर
    • राज्य
    • देश
    • विदेश
  • मुस्लिम जगत
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • खेल
    • अन्य
    • क्रिकेट
  • मल्टीमीडिया
    • टेक्नालॉजी
    • ट्रेंड
  • अन्य
    • खाना खज़ाना
    • प्रदेश
    • ऑटोमोबाइल
    • अपराध जगत
    • ज़रा हट कर
  • हेल्थ
  • اردو
    • قومی
    • دنیا
    • ریاستوں سے
    • کھیل کود
    • کاروبار
    • تفریح
    • عالم اسلام/ دیگر
    • کاروبار
    • کھانا خزانہ
  • English
    • Articles
    • Stories
    • Others
Naqeeb News

Naqeeb News

  • होम
  • ताज़ा ख़बर
    • राज्य
    • देश
    • विदेश
  • मुस्लिम जगत
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • खेल
    • अन्य
    • क्रिकेट
  • मल्टीमीडिया
    • टेक्नालॉजी
    • ट्रेंड
  • अन्य
    • खाना खज़ाना
    • प्रदेश
    • ऑटोमोबाइल
    • अपराध जगत
    • ज़रा हट कर
  • हेल्थ
  • اردو
    • قومی
    • دنیا
    • ریاستوں سے
    • کھیل کود
    • کاروبار
    • تفریح
    • عالم اسلام/ دیگر
    • کاروبار
    • کھانا خزانہ
  • English
    • Articles
    • Stories
    • Others
  • Home
  • Slider
  • ट्विटर ने अनलॉक किया राहुल गाँधी अकाउंट
  • Marquee
  • Scrolling Box

ट्विटर ने अनलॉक किया राहुल गाँधी अकाउंट

AuthorAugust 14, 202101 mins

नयी दिल्ली 14 अगस्त : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट एक सप्ताह बाद अनलॉक कर दिया है।

ट्विटर ने अनलॉक किया राहुल गाँधी अकाउंट

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि श्री गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कथित तौर पर दुष्कर्म एवं हत्या की शिकार हुई बच्ची के परिजनों से मुलाकात की थी और उसकी तस्वीरे ट्विटर पर शेयर कर दी थी, जिसके कारण माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर उनके अकाउंट को लॉक कर दिया था।

ट्विटर ने श्री गांधी के साथ ही कांग्रेस के कई अन्य नेताओं का भी अकाउंट लॉक कर दिया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने शुक्रवार को सोशल मीडिया कंपनी पर तीखा हमला बोला था और ट्विटर के कदम को भारतीय राजनीति में हस्तक्षेप बताया तथा उस पर नरेंद्र मोदी सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया था।

उन्होंने यूट्यूब पर ‘ट्विटर का खतरनाक खेल’ नाम से एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि ट्विटर एक तटस्थ और उद्देश्यपूर्ण मंच नहीं है और यह ‘सरकार के प्रति वफादार’ है।

श्री गांधी के अलावा ट्विटर ने पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा का अकाउंट भी अनलॉक कर दिया है। श्री खेड़ा ने कहा, ‘‘अगर आप मेरी पोस्ट को हटा सकते थे, तो उसकी जगह आपने मेरे अकाउंट को लॉक क्यों किया? मैंने न तो पोस्ट को हटाया और न ही अपील की, फिर अब आपने मेरे अकाउंट को अनलॉक क्यों किया? आप किसके दबाव में काम कर रहे हैं?’’

Tagged: account rahul gandhi twitter

Post navigation

Previous: योगी के खिलाफ विधान सभा चुनाव लड़ेंगे अमिताभ
Next: अफगानिस्तानी नागरिकों को फिर से बसाएगा कनाडा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

‘पंचायत सीजन 5’ में मॉडर्न दिखेगा फुलेरा गांव

November 23, 2026

एंथ्रोपिक के मैथमैटिशियन ने एआई के ज़रिए मैथ के सबसे बड़े रहस्यों में से एक को सुलझाने का दावा किया है

November 23, 2026November 23, 2026

बिसलरी के पानी के सैंपल में खतरनाक केमिकल मिलने के बाद एफएसएसएआई ने कानूनी कार्रवाई को मंज़ूरी दी

November 23, 2026November 23, 2026

प्रदेश के 75 जिलों में रविवार को हुआ ब्लैकआउट, सायरन बजते ही कटी बिजली

November 23, 2026

Advertisement

Copyright 2026 Naqeeb News - All Rights Reserved
Back To Top