ट्विटर ने कई पत्रकारों के अकाउंट सस्पेंड किये

सोशल मीडिया साइट ट्विटर ने समाचार संगठनों के कई पत्रकारों के अकाउंट सस्पेंड कर दिए हैं।

ट्विटर ने कई पत्रकारों के अकाउंट सस्पेंड किये

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक सीएनएन, न्यूयॉर्क टाइम्स और वाशिंगटन पोस्ट के कई पत्रकारों के अकाउंट भी सस्पेंड कर दिए गए हैं।

अमेरिकी मीडिया का कहना है कि ट्विटर ने पत्रकारों के अकाउंट को सस्पेंड करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने प्रतिबंधों को आपत्तिजनक बताया है और कहा है कि उसे उम्मीद है कि सभी पत्रकारों के खाते बहाल हो जाएंगे।

दूसरी ओर ट्विटर के प्रमुख एलन मस्क ने एक ट्वीट में कहा है कि पत्रकारों पर वही नियम लागू होते हैं जो अन्य लोगों पर लागू होते हैं।

गौरतलब है कि एलन मस्क के प्राइवेट जेट को ऑनलाइन ट्रैक करने वाले एक ट्विटर अकाउंट को 2 दिन पहले सस्पेंड कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *