उत्पीड़न को देखते हुए ट्विटर ने बनाए नए नियम

ट्विटर के सीईओ का पद संभालते ही पराग अग्रवाल ने नए नियम बना दिए हैं।पराग अग्रवाल ने मंगलवार नए नियम लागू कर दिए हैं। ट्विटर के अनुसार निजी फोटो और वीडियो साझा करने से किसी शख्स की गोपनीयता भंग हो सकती है। इस तरह के कार्यों से (जिसका फोटो शेयर किया गया है) उसे मानसिक या शारीरिक नुकसान भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में कंपनी ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति या उसके प्रतिनिधि की ओर से इस तरह की सूचना दी जाती है तो ट्विटर ऐसे निजी फोटो या वीडियो को हटा लेगी।

उत्पीड़न को देखते हुए ट्विटर ने बनाए नए नियम

ट्विटर के अनुसार कंपनी ने यह कदम उत्पीड़न को देखते हुए बनाया है। ट्विटर का कहना है कि उत्पीड़न विरोधी नीतियों को और अधिक मजबूत बनाना है इस कारण ये कदम उठाया गया है। ट्विटर के नए नियमों के तहत जो व्यक्ति पब्लिक फीगर नहीं हैं, वह अपनी तस्वीर या वीडियो को हटाने के लिए कह सकते हैं जिनको शेयर करने के लिए उनकी सहमति नहीं ली गई है।

ट्विटर ने साफ कर दिया है कि पब्लिक फिगर वाले लोगों को यह सुविधा नहीं मिलेगी। ट्विटर की नई नीति में निजी जानकारी को उजागर करने की धमकी देना या दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करना भी गोपनियता नीति में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *