नौ साल की कानूनी लड़ाई के बाद 9 सेकेंड में गिरा ट्विन टॉवर

9 साल की कानूनी लड़ाई के बाद नोएडा में 2 अवैध बहुमंजिला इमारतों को तोड़ दिया गया। ये देश में अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने का अब तक का सबसे बड़ा अभियान है।

नौ साल की कानूनी लड़ाई के बाद 9 सेकेंड में गिरा ट्विन टॉवर

नॉएडा की इन 40 मंजिला इमारतों को महज़ 9 सेकेंड में विस्फोटकों द्वारा गिरा दिया गया। इस काम के दौरान आसपास की इमारतों की सुरक्षा के लिए पूरे उपाय कर लिए गए थे।

राजधानी नई दिल्ली के पास नोएडा के इलाके में 40 मंजिला ट्विन टावरों को विस्फोटकों द्वारा गिरा दिया गया था। 103 मीटर ऊंची जुड़वां इमारतों को गिराने के लिए 3700 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।

नॉएडा स्थित इन इमारतों के आसपास के निवासियों को रविवार की सुबह 5 घंटे के लिए इलाके को खाली करने का आदेश दे दिया गया था।

साथ ही इधर से गुजरने वाली सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था और सभी एहतियाती कदम उठाये जाने के बाद इन इमारतों को ध्वस्त कर दिया गया। इस बीच नोएडा एक्सप्रेसवे भी आधे घंटे के लिए बंद कर दिया गया था।

अगले 3 महीनों में दोनों इमारतों से निकले करीब 80,000 टन मलबे का निपटारा किया जाएगा।

भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले साल बिल्डिंग कोड के उल्लंघन के लिए दोनों इमारतों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *