1.6 लाख रुपए कीमत की टीवीएस Apache RTR 310 जल्द होगी लॉन्च

नई दिल्ली : TVS मोटर कंपनी इस साल जुलाई महीने में बहुप्रतिक्षित मोटरसाइकिल टीवीएस अपाचे RTR 310 लॉन्च करने जा रही है। Tvs

Tvs

लॉन्च की सही तारीख का तो पता नहीं लग पाया है, लेकिन माना जा रहा है कंपनी जुलाई में ही बाजार में इस स्पोर्ट्सबाइक को लाएगी।

कंपनी की Akula बाइक के कॉन्सेप्ट पर बनी अपाचे RTR 310 को पहली बार 2016 के ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था।

इस बाइक में जल्द आने वाली BMW G 310 R मोटरसाइकिल के जैसा ही इंजन लगाया गया है।

बता दें कि BMW G 310 R को बीएमडब्ल्यू मोटोर्रड और टीवीएस ने मिलकर तैयार किया है। हालांकि कुछ खामियों के चलते बीएमडब्ल्यू को लॉन्चिंग टालनी पड़ी है और अब लगता है कि घरेलू बाजार में 310 सीसी इंजन वाली मोटरसाइकिल टीवीएस पहले लॉन्च कर देगी।

माना जा रहा है कि अपाचे RTR 310 की कीमत 1.6-1.7 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रुपए हो सकती है। कार्बन फाइबर बॉडी वाली टीवीएस अकूला के विपरीत RTR 310 में हाईएंड पार्ट्स नहीं होंगे।

हालांकि इसमें कॉम्पेक्ट फ्रेम, स्पिल्ट सीट, क्लिप-ऑन हैंडलबार्स, हाई परफॉर्मेंस टायर, पेटल डिस्क, डुअल चैनल एबीएस और बहुत कुछ दिया होगा।

मोटरसाइकिल में सिगल सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड, चार स्ट्रॉक 313 सीसी का इंजन दिया गया है। यह 34 bhp और 28 Nm टॉर्क जेनरेट करेगा।

लॉन्चिंग के बाद टीवीएस अपाचे RTR 310 का सीधा मुकाबला KTM RC 390, Kawasaki Ninja 300 और जल्द आने वाली Benelli 302R से होगा।

टीवीएस और केटीएम के विपरीत, कावासाकी और बेनेली दोनों में पैरलल-टुइन इंजन दिया गया है। लेकिन कीमत की बात करें तो केटीएम और अपाचे लोगों के लिए ज्यादा किफायती हैं। टीवीएस की अपाचे आरटीआर को बाजार की सबसे किफायती एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक माना जा रहा है।

www.naqeebnews.com

# Tvs

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *