टीआरपी रेटिंग में पहली पोज़िशन के साथ टीवी सीरियल अनुपमा बना हरदिल अज़ीज़

टेलीविज़न सीरियल्स की 32वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ चुकी है और एक बार फिर से अनुपमा टॉप पर है। दूसरी तरफ तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो इस बार टॉप 5 में भी अपनी जगह नहीं बना सका है।

टीआरपी रेटिंग में पहली पोज़िशन के साथ टीवी सीरियल अनुपमा बना हरदिल अज़ीज़

मेकर्स के साथ ऑडियंस को भी इन शोज की टीआरपी लिस्ट का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। फिलहाल इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट के ज़रिए जानते हैं की इस सप्ताह कौन से शो ने टॉप 10 लिस्ट में जगह बनाई है।

अनुपमा ने एक बार फिर से खुद को हरदिल अज़ीज़ साबित किया है और टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। यह शो 32वें हफ्ते में 2.7 की रेटिंग के साथ पहली पोजिशन पर है।

गुम है किसी के प्यार में, की रेटिंग में 2.2 से 2.3 की बढ़ोतरी के साथ शो दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। दर्शक इस शो के ट्विस्ट से खुश हुए हैं। शो में फिलहाल सावी के संघर्ष और ईशान के साथ उसके सम्बन्ध ने रेटिंग को कुछ उठाया है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है, इस रेटिंग में तीसरी पोजिशन पर है। ये रिश्ता क्या कहलाता है, शो में पिछले सप्ताह अभिनव के बर्थडे का उत्सव मनाया गया था जिसमे उसकी चट्टान से फिसलकर मौत हो जाती है। अभिमन्यु पर उसकी हत्या का आरोप लगता है। इस उतर चढ़ाव के बाद 2.2 रेटिंग के साथ शो टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गया है।

सीरियल शिव शक्ति… की रेटिंग 1.8 से 2.1 के इजाफे के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। माना जा रहा है कि दर्शक शिव और सती की पौराणिक और अनकही कहानी को पसंद कर रहे हैं।

रेटिंग लिस्ट में आगे की बात करें तो छठे स्थान पर 1.9 रेटिंग के साथ शो ये हैं चाहतें जबकि सातवें स्थान पर फालतू ने जगह बनाई है। कुंडली भाग्य ने आठवीं पोजिशन ली जबकि नौवें नंबर पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा है। इमली को दसवीं पोज़िशन मिली है और इस शो की रेटिंग 1.8 रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *