तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि अमरीका के अधिकारी झूठे और दोमुंहे हैं।

रजब तैयब अर्दोग़ान ने तुर्क सैनिकों द्वारा सीरिया में आम नागरिकों के जनसंहार संबंधी अमरीकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के बयान पर प्रतिक्रिया दिखाते हुए कहा कि वाॅशिंग्टन, झूठ और अनैतिकता के माध्यम से अन्कारा को नुक़सान पहुंचाना चाहता है।

उन्होंने कहा कि उत्तरी सीरिया के अफ़रीन क्षेत्र में तुर्की की सरकार के विरोधी गुटों के ख़िलाफ़ तुर्क सेना की कार्यवाही से अमरीका समेत कुछ पश्चिमी देशों को चिंता हो रही है।

अमरीकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने एक बयान में तुर्क सेना पर आरोप लगाया था कि वह अफ़रीन में आम नागरिकों का जनसंहार कर रही है। तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि अमरीका का शासक वर्ग झूठा और दोमुंहे व्यवहार वाला है और इस देश के रक्षा मंत्रालय का प्रवक्ता बड़ी ढिटाई से झूठी ख़बरें फैला रहा है और “आॅलीव ब्रांच” अभियान को असैनिकों के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही क़रार दे रहा है।

 

ज्ञात रहे कि तुर्की की सेना ने 20 जनवरी से उत्तरी सीरिया के अफ़रीन क्षेत्र में, तुर्की की सीमाओं पर शांति व स्थिरता की स्थापना के बहाने “आॅलीव ब्रांच” नामक अभियान शुरू कर रखा है। सीरिया की सरकार ने इसे देश के ख़िलाफ़ खुला अतिक्रमण बताते हुए इसकी निंदा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *