तुर्की ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

संचारिक सूत्रों के अनुसार सोमवार की रात तुर्की की सेना ने उत्तरी सीरिया के रासुलऐन नगर के अश्शईर नामक गांव पर मोर्टार से हमला किया।

इसी बीच सीरिया के अलअख़बारिया टीवी चैनेल ने सूचना दी है कि तुर्की की सेना ने अश्शईर गांव पर कई मोर्टारों से हमला किया।इससे पहले भी तुर्की कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है।

हालांकि अमरीका के साथ हुए समझौते के अन्तर्गत तुर्की ने संघर्ष विराम की बात मान ली थी किंतु वह इसका लगातार उल्लंघन कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *