रासायनिक हमला मानवता के लिए दुखद : डोनाल्ड ट्रम्प

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सीरिया में हुए रासायनिक हमले को भयानक और अवर्णनीय करार देते हुए इसे मानवता के लिए दुखद बताया है। Trump

Trump

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस स्थित ओवल ऑफिस में जॉर्डन के ङ्क्षकग अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा कि सीरिया के इदलिब क्षेत्र में रासायनिक हमला भयानक है।

सीरिया को लेकर नई नीति के सवाल पर उन्होंने कहा ‘‘आप देखेंगे।

अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने इस हमले को घृनित करार दिया तथा कहा कि इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

गौरतलब है कि अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने सीरिया में संदिग्ध रासायनिक हमले के लिये सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद की सेना को दोषी ठहराया है।

इस हमले में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर 400 लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

हालांकि सीरियाई सेना ने रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल से इंकार करते हुये कहा कि वह कभी भी रासायनिक हथियारों का प्रयोग नहीं करेगा।

www.naqeebnews.com

# Trump

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *