डोनाल्‍ड ट्रंप बने दुनिया के सबसे ताकतवर देश के 45वें राष्‍ट्रपति

वाशिंगटन : रिपब्लिकन डोनाल्‍ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्‍ट्रपति बन गए हैं। शुक्रवार को कैपिटल हिल में हुए भव्‍य समारोह में ट्रंप ने यूएस कैपिटल की परंपरा के अनुसार ऐतिहासिक लिंकन बाइबिल पर हाथ रखकर शपथ ली। trump

trump

चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने ट्रंप को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्‍होंने बराक ओबामा की जगह ली, जो लगातार दो कार्यकाल से राष्‍ट्रपति रहे हैं।

 यूएस कैपिटल की परंपरा के अनुसार ट्रंप ने ऐतिहासिक लिंकन बाइबिल पर हाथ रखकर शपथ ली।

उन्‍होंने अपनी मां की बाइबिल का भी प्रयोग किया। उप राष्ट्रपति माइकल पेंस ने ‘द रीगन फैमिली बाइबल’ का इस्तेमाल किया।

 ट्रंप ने बतौर राष्‍ट्रपति अपने पहले संबोधन में आर्थिक सख्‍ती और राष्‍ट्रीयता पर जोर देने के संकेत दिए।

उन्‍होंने लोगों से कहा, ”साल 2017 अमेरिका की अगुवाई करने वालों को बदलने का गवाह बन रहा है। हम वाशिंगटन डीसी की जगह आपको ताकत सौंप रहे हैं।”

ट्रंप ने आगे वाली चुनौतियों के मुकाबले के लिए देश को तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर देश को संभालेंगे। उन्‍होंने कहा, ”हमारे मध्‍य-वर्ग की संपत्ति छीन ली गई और पूरी दुनिया में बांट दी गई।

ये पुरानी बात हुई और अब हम सिर्फ भविष्‍य की तरफ देख रहे हैं। हम आपकी संपत्ति वापस लाएंगे, आपका गौरव लौटाएंगे। मैं आपको निराश नहीं करूंगा।

हम इसे वह देश बनाएंगे जहां अमेरिकंस रहते हैं। हम सिर्फ दो नियम मानेंगे- अमरीकी खरीदो, अमरीकियों को नियुक्‍त करो।”

ट्रंप ने साफ कहा, ”मैं सबकुछ पहले अमेरिकियों के लिए करूंगा। मैं आपको सबकुछ वापस दिलाऊंगा। हम अमेरिकी हाथों से ही अपना देश बनाएंगे। लोगों का नियंत्रण सत्ता पर होना चाहिए, देश में बदलाव अभी से शुरू होंगे।”

www.naqeebnews.com

# trump

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *