विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत के बाद उपचुनाव में उठाया नुकसान

नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं। भाजपा ने आईपीएफटी गठबंधन के साथ इस राज्य में लगातार दूसरी बार अपनी सत्ता बरक़रार राखी है। यहाँ की 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा ने 31 सीटें हासिल की हैं।

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत के बाद उपचुनाव में उठाया नुकसान

नगालैंड विधानसभा में भी सत्तारूढ़ एनडीपीपी और भाजपा के गठजोड़ ने 60 में से 33 सीटें जीतकर बहुमत प्राप्त कर लिया।

वहीं मेघालय में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की एनपीपी को समर्थन देने का ऐलान किया है। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने एक ट्वीट के माध्यम से ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगमा ने नई सरकार बनाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह को फोन करके समर्थन और आशीर्वाद मांगा था।

बताते चलें कि त्रिपुरा की 60 सीटों के लिए 16 फरवरी को मतदान हुआ था। मेघालय की 60 विधानसभा सीट और नगालैंड की 59 विधानसभा सीटों के लिए पिछले महीने की 27 को मतदान हुआ था।

दूसरी तरफ 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को एक सीट पर जीत मिली है।भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर स्थित तवांग जिले की लुमला सीट पर निर्विरोध जीत हासिल की है।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र के पुणे की कस्बापेठ विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। यहाँ 27 साल से भाजपा का अधिकार था।

कांग्रेस उम्मीदवार ई.वी.के.एस. एलंगोवन ने तमिलनाडु की पूर्वी इरोड विधानसभा सीट पर एआईएडीएमके के केएस थेन्नारास्रु को भारी अंतर से हराकर जीत दर्ज की है।

बंगाल में अपना खाता खोलने वाली कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की सागरदिघी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस के बायरन बिस्वास ने यहाँ टीएमसी के देबाशीष बनर्जी और भाजपा के दिलीप साहा को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी है। 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राज्य में एक भी सीट नहीं मिली थी।

झारखंड की रामगढ़ सीट आजसू ने जीती है। महाराष्ट्र की पिंपरी सीट पर अभी नतीजे का इन्तिज़ार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *