सऊदी अरब और इस्राईल में दिया जा रहा है एमकेओ के आतंकवादियों को प्रशिक्षण

अलमनार वेबसाइट ने यह सूचना दी है कि आतंकवादी गुट एमकेओ के सदस्यों को सऊदी अरब और इस्राईल में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

अरबी भाषा के समाचारपत्र अलमनार ने लिखा है कि आतंकवादी गुट एमकेओ के सदस्यों को इस्राईल तथा सऊदी अरब की कुछ विशेष छावनियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह आतंकवादी विगत में ईरान विरोधी आतंकवादी गतिविधियां करते रहे हैं।

 

यह गुट कुछ पश्चिमी और फ़ार्स की खाड़ी के कुछ तटवर्ती देशों की सहायता तथा समर्थन से ईरान विरोधी कार्यवाहियों के साथ ही साथ समय-समय पर अमरीकी हितों को साधने वाली बैठके भी आयोजित करता है। एमकेओए के सदस्य ईरान के शत्रुओं के इशारों पर अलग-अलग देशों में धरने और विरोध प्रदर्शन करते हैं।

अलमनार लिखता है कि एमकेओ के आतंकवादी, कुछ अन्य आतंकवादी गुटों के साथ सहयोग करके ईरान के भीतर भी आतंकवादी कार्यवाहियां करने के प्रयास करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *