कश्मीर के बड़गाम और बनिहाल के बीच ट्रेन सेवा बहाल

श्रीनगर, 01 जुलाई : कश्मीर के बड़गाम और जम्मू के बनिहाल के बीच ट्रेन सेवा कोविड-19 महामारी के कारण 52 दिनों तक स्थगित रहने के बाद गुरुवार को आंशिक रूप से शुरू कर दी गई।

कश्मीर के बड़गाम और बनिहाल के बीच ट्रेन सेवा बहाल

रेलवे के एक अधिकारी ने आज सुबह बताया कि इस बीच उत्तरी कश्मीर में बड़गाम और बारामूला के बीच ट्रेन सेवा स्थगित है।

उन्होंने बताया कि बड़गाम और बनिहाल के बीच ट्रेन सेवा आज शुरू हो गई। उन्होंने कहा, “केवल चार ट्रेनें- दो सुबह और दो दोपहर में- इस ट्रैक पर चलेंगी।”
अधिकारी ने बताया कि अगले आदेश तक बड़गाम-बारामूला रूट पर ट्रेनें नहीं चलेंगी। उन्होंने कहा, “इस ट्रैक पर ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय स्थिति की समीक्षा के बाद लिया जाएगा।”

पिछले 52 दिनों के बाद बनिहाल से पहली ट्रेन आज सुबह रवाना हुई जो नौगाम, श्रीनगर स्टेशन होते हुये अपने निर्धारित समय पर बड़गाम पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *