ट्रेलर: ‘सारे जहां से अच्छा’ नई सीरीज में जासूसी करते नज़र आए प्रतीक गांधी 

1970 के दशक पर आधारित सिरीज़ ‘सारे जहां से अच्छा’ में प्रतीक गांधी एक रॉ एजेंट विष्णु शंकर के रूप में नज़र आ रहे हैं। वह पाकिस्तान में एक खतरनाक मिशन पर है। यह सिरीज़ भारत की रॉ और पाकिस्तान की आईएसआई के बीच जासूसी के खतरनाक खेल को दिखाती है।

ट्रेलर: 'सारे जहां से अच्छा' नई सीरीज में जासूसी करते नज़र आए प्रतीक गांधी 

मेकर्स ने सोमवार को इस वेब सिरीज़ का ट्रेलर पेश किया, जिसमें प्रतीक रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के एजेंट विष्णु शंकर की भूमिका निभा रहे हैं, जो दुश्मन के इलाके पाकिस्तान में एक खतरनाक मिशन पर निकलता है।

विष्णु के बॉस की भूमिका निभा रहे रजत कपूर ट्रेलर की शुरुआत में उन्हें मिशन के बारे में चेतावनी देते हैं और कहते हैं कि डर जरूरी है क्योंकि यह उन्हें सतर्क रखता है।  विष्णु को पाकिस्तान के परमाणु संयंत्र का पता लगाने और किसी भी कीमत पर उनके अभियानों को विफल करने का काम सौंपा गया है। 

रजत कपूर ट्रेलर में कहते हैं, ‘आपकी हार देश की हार होगी।’ वह यह भी चेतावनी देते हैं कि दोनों देशों के बीच अगला युद्ध न केवल एक विश्व युद्ध होगा, बल्कि यह आखिरी विश्व युद्ध होगा। जल्द ही, विष्णु और उनकी पत्नी, तिलोत्तमा शोम पाकिस्तान पहुंचते हैं। 

 1970 के दशक के उतार-चढ़ाव भरे समय पर आधारित ‘सारे जहा से अच्छा वेब श्रंखला भारत की रॉ और पाकिस्तान की आईएसआई रणनीति और जासूसी के खेल की दास्तान है। 

ट्रेलर में दिखाया गया है कि विष्णु आईएसआई एजेंट मुर्तजा मलिक को चकमा देकर मिशन पूरा करने की कोशिश करता है। ट्रेलर में सुहैल नैयर, कृतिका कामरा और अनूप सोनी भी लीड रोल्स में हैं।

‘सारे जहां से अच्छा’ सीरीज को गौरव शुक्ला ने बनाया है। बॉम्बे फेबल्स की बनाई गई ‘सारे जहां से अच्छा’ का प्रीमियर 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले होगा। इस सिरीज़ में रजत कपूर के अलावा सुहैल नैयर, कृतिका कामरा और अनूप सोनी भी लीड रोल्स में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *