हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ का ट्रेलर सामने आया, विलेन का रोल निभा रही हैं आलिया भट्ट

फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार आलिया भट्ट के फैंस हॉलीवुड फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब उनकी अमेरिकी फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसमें एक्ट्रेस विलेन का किरदार निभा रही हैं। आलिया की ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है।

हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' का ट्रेलर सामने आया, विलेन का रोल निभा रही हैं आलिया भट्ट

एक फेस्टिवल के मौके पर आलिया भट्ट, जेमी डॉर्नन और गैल गैडोट ने अपनी फिल्म का प्रमोशन किया और उसी मौके पर ट्रेलर भी रिलीज किया गया।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली एक्शन और थ्रिलर सीन्स से भरपूर इस ट्रेलर में आलिया भट्ट अपने को-स्टार गैडोट के साथ विलेन की भूमिका में हैं। खास बात ये है कि नेगटिव भूमिका होने के बावजूद भी ट्रेलर में आलिया को स्क्रीन पर जगह मिली है।

आलिया भट्ट पिछले साल मई में ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की टीम से जुड़ी थीं और यह फिल्म 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *