हम सब मिलकर इस बीमारी को हराएंगे – सोनाक्षी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कोरोना महामारी संकट के समय में एक दूसरे को मदद करने की अपील की है।

हम सब मिलकर इस बीमारी को हराएंगे - सोनाक्षी

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में बॉलीवुड सेलेब्स लोगों को सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह फैंस से एक-दूसरे की मदद करने का आग्राह कर रही हैं।

वीडियो में सोनाक्षी ने कहा, “हमारे देश को कोरोना की दूसरी लहर ने बुरी तरह से प्रभावित किया है और मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं। जिन्होंने अपने आस-पास या परिजनों को खोया है। हमे हर रोज कुछ ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती हैं, जिसमें लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर, मेडिकल सुविधाएं और दवाइयां नहीं मिल पाती हैं। लेकिन मुझे उम्मीद है कि ये बुरा वक्त को भी संभाला जा सकता है। हम सब साथ हैं।’

सोनाक्षी ने वीडियो में आगे कहा कि ‘हम सब मिलकर इस बीमारी से लड़े और एक दिन जीतेंगे।” सोनाक्षी ने कोविड मरीज के लिए काम कर रहे एनजीओं को भी आर्थिक मदद करने की मांग की और कहा कि कोई भी राशि छोटी या बड़ी नहीं होती। अपने आस-पास लोगों की मदद करें। सभी सुरक्षित रहें और सभी मास्क पहने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *