आज के दिन हुई थी भारत के पहले विमान वाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत की तैनाती

इतिहास के झरोखे से आज का दिन

इतिहास के झरोखे से आज का दिन

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 मार्च की प्रमुख घटनाएं-

1789 – पहले अमेरिकी कांग्रेस ने संविधान को पूरा किया और घोषित किया।
1797 – जॉन एडम्स अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति बने, इससे पहले वे उपराष्ट्रपति थे।
1817 – जेम्स मोनरो ने अमेरिका के पांचवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
1823 – उस्मानी शासन और यूनान के बीच युद्ध में यूनानी सेना ने त्रिपोलिज़ा शहर में 12 हज़ार मुसलानों का नरसंहार किया।
1882 – पूर्वी लंदन में पहली बार बिजली से चलने वाली ट्राम का संचालन हुआ।
1894 – शंघाई में लगी भीषण आग में 1000 से ज्यादा घर तबाह हुए।
1908 – ट्रांसवाल यूनिवर्सिटी कॉलेज ने प्रिटोरिया विश्वविद्यालय की स्थापना की।
1921 – हिंदी के लोकप्रिय साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का जन्म।
1930 – फ्रांस में आई भयानक बाढ़ से करीब 700 से अधिक लोगों की मौत।
1936 – जर्मनी में पहली बार हिंडेनबर्ग हवाई जहाज ने आधिकारिक उड़ान भरी।
1961 – भारत के पहले विमान वाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत की तैनाती हुई।
1972 – लीबिया और सोवियत संघ ने एक सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किये।
1976 – द मागिरे को सात विस्फोटकों को रखने के लिए दोषी पाया गया जिससे उन्हें 14 साल जेल की सजा सुनाई गयी।
1977 – रोमानिया में भूकंप से 1541 लोगों की मौत हुई।
1989 – लंदन के पुर्ले स्टेशन पर रेल दुर्घटना में पांच लोगों की मौत और 94 लोग घायल हुए।
1997 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मानव क्लोनिंग पर किसी भी शोध के लिए संघीय धन पर रोक लगायी।
2001 – ब्रिटेन में बीबीसी टेलीविजन केंद्र पर बम फेंका गया।
2002 – अफगानिस्तान में भूस्खलन के कारण 150 लोगों की मौत हो गई।
2009 – राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस मिसाइल के नये संस्करण का परीक्षण किया गया।
2012 – व्लादिमीर पुतिन ने आरोपों के बीच रूस का राष्ट्रपति चुनाव जीता।
2013 – इराक में हुए एक हमले में 40 सीरियाई सैनिकों की मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *