आज है दाऊदी बोहरा मुस्लिम समाज की ईद

अजमेर 12 मई : राजस्थान के अजमेर में आज दाऊदी बोहरा मुस्लिम समाज रमजान माह की ईद मना रहा है । ईदुलफितर के मौके अजमेर में क्लाक टावर थाने के पीछे दाऊदी बोहरा समाज की इकलौती मस्जिद में कोरोना नियमों की पालना के बीच सुबह रस्मीतौर पर नमाज अदा कर देश में कोरोना महामारी से मुक्ति की दुआ की गई।

आज है दाऊदी बोहरा मुस्लिम समाज की ईद

कोविड संक्रमण से बचाव और संक्रमण चैन को तोड़ने के लिए जारी सरकारी गाइडलाइन की पालना में बोहरा समाज के मुस्लिम परिवारों ने घरों पर ही नमाज अदा की और ईदुलफितर का त्योहार सादगी के साथ मनाया। हालांकि यह क्रम दिनभर चलेगा और लोग व्यक्तिशः मोबाइल पर परस्पर ईद की मुबारकबाद देंगे।


अजमेर में दाउदी बोहरा मुस्लिम समाज में अन्य मुसलमानों से एक दिन पहले ईद मनाए जाने की परंपरा है।


समाज के मोहम्मद भाई बोहरा ने बताया कि मंगलवार शाम समाज के लोगों ने 30वां रोजा खोला और परवरदिगार से रोजा कबूल करने व देश दुनिया से संकट हटाने के लिए दुआ की। आज भी सभी अपने घरों पर ही ईद की नमाज अदा करते हुए ऑनलाइन ही एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे है।

उधर आज आज चांद रात होने से दरगाह की हिलाल कमेटी चांद का एलान करती है तो ईद कल मनाई जाएगी। चांद नहीं दिखने पर ईद शुक्रवार को मनाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *