संयुक्त किसान मोर्चा सहित देश के किसान संगठनों ने आज ‘ग्रामीण भारत बंद’ का आह्वान किया है। एमएसपी सहित कई अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा तथा अन्य ट्रेड यूनियन ने आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक भारत बंद का आह्वान किया है।
इससे पहले 8 और 12 फरवरी को होने वाली वार्ता के बाद कल शाम हुई वार्ता में तय किया गया है कि अगले दौर की बात चीत रविवार को होगी। इस बीच किसानों को दिल्ली की तरफ न बढ़ने की मांग की गई है।
मोर्चा ने इस बंद के लिए किसान-मजदूरों से आह्वान किया गया है कि एक दिन के लिए अपना काम बंद रखें। आज यानी 16 फ़रवरी को सुबह 6 से शाम 4 बजे तक के बंद के बाद शनिवार 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के किसान संगठन प्रतिनिधियों की एक बैठक होगी। सिसौली में होने वाली इस बैठक में आगे के आंदोलन पर फैसला लिया जाएगा।
संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन ने 16 फरवरी को 'भारत बंद' का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने 'ग्रामीण भारत बंद' का नाम दिया गया है। #FarmersProtest https://t.co/PLJFO4Mlj1
— Navjivan (@navjivanindia) February 16, 2024
भारत बंद पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का कहना है कि किसानों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। उन्होंने आज किसानों के लॉकडाउन की जानकारी देते हुए सिसौली में होने वाली बैठक की जानकारी दी।
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के समर्थन से किसान देशभर के प्रमुख स्थानों पर सड़कों को अवरुद्ध कर सकते हैं। पंजाब में कई राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग चार घंटे के लिए बंद रहने की खबर है। बंद के दौरान एंबुलेंस, मेडिकल दुकानें, मृत्यु, शादी, अखबारों की सप्लाई, बोर्ड परीक्षाएं, हवाई अड्डों तक यात्रा जैसी इमरजेंसी व जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। जबकि परिवहन, कृषि गतिविधियां, मनरेग, ग्रामीण कार्य, निजी कार्यालय, गांव की दुकानें और ग्रामीण औद्योगिक और सर्विस सेक्टर के संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही विभिन्न राज्यों में रोडवेज बसों और हाइवे को भी कुछ समय के लिए बंद ऱखने की बात कही जा रही है।
किसान लॉकडाउन: ग्रामीण भारत बंद को लेकर ये है BKU का प्लान, राकेश टिकैत बोले-17 को सिसौली में लिया जाएगा फैसला#BKU https://t.co/5hPB9x6ZPY
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) February 15, 2024
राकेश टिकैत ने आज के बंद के लिए किसानों से खेतों में कार्य न करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि भाकियू जिले में दस प्वाइंट बनाकर धरना प्रदर्शन करेगी। राकेश टिकैत का कहना है कि मजदूर भी हड़ताल में शामिल रहेंगे। ऐसे में निर्माण से जुड़े काम बाधित होंगे।
दिल्ली के व्यापारी संगठनों ने भारत बंद से खुद को अलग करते हुए जानकारी दी है कि सभी 700 बाजार और 56 औद्योगिक क्षेत्र खुले रहेंगे। जबकि भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह के मुताबिक़, दिल्ली के किसानों ने ग्रामीण भारत बंद का समर्थन किया है और आज कोई काम नहीं करने की बात कही है। साथ ही औचंदी बॉर्डर पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन की भी बात कही है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने किसानों व नागरिक संस्थानों द्वारा घोषित “ग्रामीण भारत बंद” को मज़बूती से समर्थन देने की बात कही है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, किसानों व नागरिक संस्थानों द्वारा घोषित कल के “ग्रामीण भारत बंद” का मज़बूती से समर्थन करती है।
मोदी सरकार ने देश के 62 करोड़ अन्नदाता किसानों को झूठ, धोखा, उत्पीड़न व अन्याय के अलावा कुछ नहीं दिया है। pic.twitter.com/8XTlRzwPul
— Mallikarjun Kharge (@kharge) February 15, 2024
भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी दल भी किसान आंदोलन में अपना समर्थन दे रहा है। ये दल मांगों के समर्थन में लगातार सड़कों पर उतरने की बात कह रहा है। इस दल के मुताबिक़ आज प्रदेश के सभी टोल प्लाजा दोपहर 12 से शाम तीन बजे तक फ्री कराए जाएंगे साथ ही शनिवार को तहसील स्तर पर ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। वहीं शनिवार को प्रदेशभर में तहसील स्तर पर ट्रैक्टर मार्च निकले जाने की भी खबर है।
इस बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। यहाँ जारी अलर्ट और सड़कों के बंद होने के कारण 20 फरवरी से शुरू होने वाली सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजूकेशन (दूरवर्ती शिक्षा) के पाठ्यक्रमों व अन्य कोर्सेज की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। इस संबंध में परीक्षा शाखा द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।