हैदराबाद: युवकों ने कुत्ते के 3 पिल्लों को जिंदा जलाकर वीडियो बनाया

हैदराबाद में पांच लड़कों द्वारा कुत्ते के तीन बच्चों को जिंदा जलाने की शर्मनाक घटना सामने आई है। यही नहीं इन लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया और फेसबुक पर उसे पोस्ट भी किया। यह घटना हैदराबाद की एक मीनार मस्जिद के पास मुशिराबाद के एक कब्रिस्तान की है।

dogs live burnt

इस वाक्ए को 16 जुलाई को अंजाम दिया गया लेकिन मामला तब सामने आया जब युवकों ने बुधवार को वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया।

 

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही कुछ पशु अधिकारों के लिए लड़ रहे समाजसेवी संगठनों ने आवाज उठाई और वीडियों के आधार पर मुशिराबाद पुलिस ने केस दर्ज किया। वीडियो में साफ दिखाई दिया, जब पांच लड़कों ने लकड़ी से आग जलाकर कुत्ते के तीनों बच्चों को एक साथ बांधकर उसमें फेंक दिया।

 

जब कुत्ते आग में झुलसकर चिल्लाने लगा तो लड़के उन्हें दोबारा आग की तरफ फेंकने लगे। उन्होंने ऐसा तब तक किया जब तक कि कुत्ते के बच्चे पूरी तरह जल नहीं गए। फिलहाल पुलिस इस केस की जांच कर रही हैं और इस घटना में शामिल लोगों की खोज कर रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी एक कुत्ते को छत से नीचे फेंकने वाले मेडिकल छात्र और उस घटना का वीडियो बनाने वाले उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *