शिकागो गोलीबारी केस में तीन की मौत और चार घायल

शिकागो 11 जनवरी : अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी के कारण तीन लोगों की हत्या और चार लोगों के घायल होने की खबर है। शिकागो ट्रिब्युन ने इसकी जानकारी दी।

शिकागो पुलिस अधीक्षक डेविड ब्राउन के मुताबिक़ संदिग्ध की पहचान जैसन नाइटेंगल (32) के रुप में हुई है जो पुलिस के साथ भिड़ंत में मारा गया। इस भिड़ंत में हालांकि कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है।

गोलीबारी की घटना स्थानीय समयानुसार एक बजकर 50 मिनट पर हुई जब संदिग्ध ने गैरेज में घुस शिकागो विश्वविद्यालय के 30 वर्षीय छात्र को गोली मार दी। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। गोलीबारी का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *