मक्कल नीधि मय्यम:ये होगा कमल हासन की पार्टी का नाम

मदुरै (तमिलनाडु)। अभिनेता कामल हसन ने बुधवार को अपनी पार्टी ‘मक्कल नीधि मय्यम’ का गठन खूब धूमधाम से किया और इसके झंडे का अनावरण भी किया। उनकी पार्टी का झंडा एकता की शक्ति का प्रतीक है।

पार्टी के नाम का अर्थ है ‘ जन न्याय का केंद्र’। पार्टी के नाम की घोषणा से कुछ पल पहले हासन ने कहा कि मैं आपका नेता नहीं… आपका जरिया हूं… इस सभा में सब नेता हैं। हसन के पार्टी के नाम की घोषणा से ठीक पहले इसके झंडे का अनावरण किया गया।

 

 

सफेद रंग के झंडे पर आपस में गोलाई में गुंथे छह हाथ बने हैं। तीन हाथ लाल और तीन सफेद रंग के हैं। इसके बीच एक सितारा बना है। हासन ने कहा कि पार्टी का गठन जनता के शासन की दिशा में पहला कदम है। यहां आने से पहले हासन रामेश्वरम में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के घर गए जहंा उन्होंने कलाम के भाई से आर्शीवाद लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *