दुनिया का सबसे खतरनाक शिकारी है ये नन्हा और खूबसूरत परिंदा

तोते जैसी दिखने वाली इस खूबसूरत चिड़िया को आपने शायद पहले कभी नहीं देखा होगा, लेकिन इसकी मासूमियत और खूबसूरती के फरेब में मत आइयेगा, क्योंकि बात अगर शिकार की की जाए तो इनके अंदर एक क़ातिल की खूबी भी मौजूद मिलेगी। जी है !ये ज़रा क़ातिल मिजाज़ रखते हैं।

दुनिया का सबसे खतरनाक शिकारी है ये नन्हा और खूबसूरत परिंदा

काले टांगों वाला फाल्कन नेट, गौरैया से ज्यादा लंबा नहीं होता है, लेकिन इसके छोटे आकार या इसके बाहरी बनावट किसी को भी तरह ये नहीं साबित करते कि असल में कितना खरतरनाक पक्षी है।

बोर्नियन बाज या माइक्रोहाइरेक्स लैटिफेरनेस, दोनों ही दुनिया के सबसे छोटे शिकारी पक्षी का सम्मान साझा करते हैं।

इस छोटा पक्षी बहुत खतरनाक इसलिए कहलाता है क्यूंकि इसके अंदर अपने साथियों या अन्य लोगों पर हमला करने और उन्हें मारने की क्षमता होती है।

माइक्रोहाइरेक्स फ्रैंगुलरिस के नाम से पहचाने जाने वाले इस बाज को दुनिया का सबसे छोटा शिकार करने वाला और काली टांगों वाला पक्षी भी कहा जाता है। बोर्नियन बाज या माइक्रोहाइरेक्स लैटिफेरनेस, दोनों ही दुनिया के सबसे छोटे शिकारी पक्षी का सम्मान साझा करते हैं।

इस नन्हे, मासूम और जानलेवा पक्षी के शरीर का आकार केवल 14 से 16 सेमी लंबा होता है। इसके पंखों का आकार भी 27 से 32 सेमी तक का होता है अगर बात करें इनके वज़न की तो ये एक औंस से कुछ ज़्यादा वज़न के होते हैं।

काली टांगों वाला ये बाज़ शिकार करने वाले खतरनाक और सक्रिय पक्षी की तरह नहीं दिखता है, लेकिन इसकी सुंदर उपस्थिति निश्चित रूप से अपने शिकार को धोखा देती है।

दुनिया के जिन देशों में इनकी मौजूदगी पाई जाती है उनके नाम हैं- भारत, बांग्लादेश, भूटान, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, नेपाल, थाईलैंड, मलेशिया और वियतनाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *