इस बार अरब में हो रही है आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी

क्रिकेट लीग आईपीएल 2025 से पहले होने वाली मेगा नीलामी का समय समीप आ गया है। इस नीलामी को लेकर क्रिकेट के शौकीनों का उत्साह भी चरम पर है। यह दूसरा मौका है जब आईपीएल की नीलामी भारत के बाहर हो रही है।

इस बार अरब में हो रही है आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी

इस भव्य नीलामी का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के शहर जेद्दा में होगी। इससे पहले की नीलामी भी दुबई में हुई थी। इस बार नीलामी का यह दूसरा अवसर है, जिसका आयोजन देश के बाहर हो रहा है।

बताते चलें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में शामिल होने वाले 574 खिलाडियों की नीलामी होगी। ऐसे में दस आईपीएल फ्रेंचाइजी दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की सेवाएं हासिल करने का लक्ष्य रखेंगी।


भारतीय समय के मुताबिक, आईपीएल मेगा 2025 ऑक्शन 24-25 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे से होगा। इसका आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा में किया गया है।


नीलामी में विविधतापूर्ण प्रतिभा पूल होगा, इसमें 208 विदेशी खिलाड़ियों सहित 366 भारतीय खिलाड़ी हैं। बताते चलें कि खिलाड़ी दस फ्रेंचाइजी में 204 स्थानों के लिए प्रयास करेंगे।

आईपीएल की इस नीलामी में फ्रेंचाइजी के लिए राइट-टू-मैच (आरटीएम) विकल्प है, इसके तहत टीमें पुराने खिलाड़ी को दोबारा हासिल कर अपने शेष स्थानों को भरने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

रिकॉर्ड और माहौल देख कर अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि इस नीलामी में ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, जोस बटलर (इंग्लैंड), कैगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका), मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), लियाम लिविंगस्टोन (इंग्लैंड) और डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका) को प्रमुखता मिलेगी और फ्रेंचाइजी इन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाना चाहेंगे।

आईपीएल 2025 मेगा नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए लाइव स्ट्रीमिंग जिओ सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी। दर्शक इसका प्रसारण निशुल्क लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

आईपीएल 2025 मेगा नीलामी जेद्दा में अबादी अल जोहर एरिना में आयोजित की जा रही है। बताते चलें कि इसे बेंचमार्क एरिना के नाम से भी जाना जाता है। निलामी इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर दोपहर 3:30 बजे से किया जाएगा। भारतीय समयानुसार इस मेगा नीलामी को 24 और 25 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे से देखा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *