सलमान के शो ‘बिग बॉस 19’ की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस महीने 24 तारीख को इस रियलिटी शो का आगाज होने वाला है। इस बार शो की थीम ‘राजनीति’ है। खबर है कि सलमान खान 22 और 23 अगस्त को ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग करेंगे। कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में इस बार एक मशहूर राजनेता भी होंगे। ऐसे में मेकर्स घर के अंदर भी वोटिंग करवाने वाले हैं। यह वोटिंग हर हफ्ते होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में कुल 16 कंटेस्टेंट की एंट्री होगी। इस बार एक दिग्गज राजनेता को भी इसमें शिरकत का मौक़ा मिला है। इसके अलावा बीच-बीच में 3 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट भी शो में दाखिल होंगे। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि सलमान खान को ‘बिग बॉस 19’ के लिए अब तक की सबसे अधिक 120 से 150 करोड़ रुपये की फीस मिली है।
‘बिग बॉस 19’ शो 5 महीने चलेगा और यह अब तक का सबसे लंबा सीजन होने वाला है। इस बार शो में कुल 19 कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी। इनमें से 16 जहां ग्रैंड प्रीमियर के दिन दाखिल होंगे, वहीं 3 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होंगे। एक अन्य रिपोर्ट का कहना है कि शो के कुछ Ex कंटेस्टेंट्स भी शिरकत कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी खा गया है कि इस साल ‘बिग बॉस’ के घर के बेडरूम में सिर्फ 15 लोग ही रह सकते हैं। यहां 15 बेड होंगे जिसमे कोई डबल बेड नहीं होगा। बहरहाल, इस बार सीजन 19 में घर में अंदर एंट्री कर रहे कंटेस्टेंट्स को सलमान खान प्रीमियर के दिन ही दो टीम में बांट देंगे। इनमें एक सत्ता पक्ष होगा और दूसरा विपक्ष। हर टीम को अपना एक नेता चुनना होगा और इसके लिए वोटिंग होगी।
बिग बॉस 19 के फॉर्मेट के हिसाब से इस बार टीम के द्वारा चुने गए नेता को सरकार बनाने का मौका दिया जाएगा। वह ना सिर्फ अपनी टीम के भीतर, बल्कि विपक्ष की टीम से भी लोगों को जिम्मेदारियां और मंत्रायल सौंपेगा। इसके लिए रसोई मंत्री, बेडरूम मिनिस्टर जैसे मंत्री होंगे, जो पूरे हफ्ते अपनी सत्ता चलाएंगे। विपक्ष सत्ता पक्ष को चुनौती देने का काम करेगा। इसके लिए दोनों टीमों को समय-समय पर सीक्रेट टास्क दिए जाएंगे।
‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट्स में फिलहाल जिन सेलेब्स के नाम लगभग कंफर्म हैं, उनमें आमिर अली, मुग्धा चापेकर, चांदनी शर्मा, नियति फतनानी, अमाल मलिक, मिस्टर फैजू, जन्नत जुबैर, रति पांडे, धनश्री वर्मा, अपूर्व मुखीजा और गौरव खन्ना शामिल हैं। इसके अलावा, कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भी इस सीजन का हिस्सा बनेंगे।
पांच महीने चलने वाले इस शो में शुरुआती तीन महीनों को सलमान खान होस्ट करेंगे। इसके बाद अनिल कपूर, करण जौहर और फराह खान यह ज़िम्मेदारी संभालेंगे। सलमान ग्रैंड फिनाले में दोबारा वापसी करेंगे और विनर के नाम का ऐलान करेंगे।
