प्लास्टिक ओवरशूट डे के बहुत क़रीब पहुंच चुकी है ये धरती

एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि इस साल 22 करोड़ टन प्लास्टिक कचरा पैदा होने का अनुमान है। इसका अंदाजा लगाने के लिए कहा जा सकता है कि कचरे की यह मात्रा करीब 20 हजार एफिल टावर के आकार के बराबर है।

प्लास्टिक ओवरशूट डे के बहुत क़रीब पहुंच चुकी है ये धरती

प्लास्टिक ओवरशूट डे यानी वह दिन जब प्लास्टिक कचरे की मात्रा दुनिया की इससे निपटने की क्षमता से अधिक हो जाएगी।

चैरिटी अर्थ एक्शन द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट से मिलने वाली जानकरी से पता चलता है कि है कि 2024 में वैश्विक स्तर पर प्रति व्यक्ति 28 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा उत्पन्न होगा।

रिपोर्ट में प्लास्टिक ओवरशूट डे के बारे में भी अनुमान लगाया गया है। यह वह दिन होगा जब प्लास्टिक कचरे की मात्रा दुनिया की इससे निपटने की क्षमता से अधिक हो जाएगी। अनुमान के मुताबिक़ इस साल यह दिन 5 सितंबर को ऐसा होने की उम्मीद है।

शोधकर्ताओं द्वारा दी गई चेतावनी के मुताबिक़ इस महीने तक दुनिया की लगभग 50 प्रतिशत आबादी उन क्षेत्रों में रहती है जहां प्लास्टिक कचरे का उत्पादन इससे निपटने की क्षमता से अधिक हो गया है। उनके अनुमान से यह भी पता चला है कि प्लास्टिक ओवरशूट डे तक यह दर बढ़कर 66 प्रतिशत हो जाएगी।

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि एक तिहाई से अधिक प्लास्टिक खराब व्यवस्था के चलते अपने उपयोग के बाद प्रदूषण का कारण बनेगा। जिसमे चिंता की बात यह है कि इसमें से 6 करोड़ 95 लाख टन प्लास्टिक अंततः पृथ्वी को प्रदूषित करेगा।

इस कचरे में प्लास्टिक पैकेजिंग, कपड़ों में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक और घरों में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *