राजधानी दिल्ली की खराब वायु गुड़वत्ता वाली ठिठुरन भरी सुबह

नयी दिल्ली 21 दिसम्बर : राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को आज सुबह कोहरे और धुंध के साथ ठिठुरन भरी ठंड का सामना करना पड़ा और यहां पर न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार आज दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। यहां पर सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 91 फीसदी के करीब रही।

राजधानी के लोग विशेष रूप से सड़कों पर रहने वाले या खुले आसमान के नीचे रात भर काम करने वाले लोगों को अलाव जला कर खुद को गर्म रखने की कोशिश करते दिखे जबकि कई बेघर लोगों ने सरकार द्वारा बनाए गए रैन बसेरों में शरण ली।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। यहां पर वायु गुणवत्ता बहुत खराब रही। आज सुबह वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही और सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 323 मापी गयी।

मौसम विभाग के अनुसार आज शाम और रात को तापमान में और गिरावट आ सकती है। मंगलवार सुबह धुंध और काेहरा छाया रह सकता है। यहां पर रविवार को अधिकतम तापामान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *