इस अफ्रीकी चूहे ने सबसे ज़्यादा लैंडमाइन का पता लगाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है

एक अफ्रीकी चूहे ने हाल ही में चूहे द्वारा सबसे अधिक लैंडमाइन का पता लगाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। रोनिन नाम के इस चूहे की सूंघने की क्षमता बहुत अच्छी है यह विस्फोटकों से बचाव वाले कामों को अंजाम देकर इस धरती में शांति फैलाने का काम कर रहा है।

इस अफ्रीकी चूहे ने सबसे ज़्यादा लैंडमाइन का पता लगाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है

रोनिन ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देश कंबोडिया में 100 से अधिक बारूदी सुरंगों और अन्य विस्फोटकों का पता लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया है।

बेल्जियम के एनजीओ अपोपो ने इस चूहे को सबसे सफल बारूदी सुरंग डिटेक्टर चूहा बताया है, जिसने 2021 से अब तक 109 बारूदी सुरंगें और 15 विस्फोटक ढूंढे हैं।


गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, अगस्त 2021 से फ़रवरी 2025 के बीच रोनिन नाम के इस ने कंबोडिया में 109 लैंडमाइन और 15 अन्य इस्तेमाल न किए गए विस्फोटक का पता लगाया है।


रोनिन नामक इस चूहे की सेवाओं को स्वीकार करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने कहा कि इस चूहे की कड़ी मेहनत ने उन लोगों के जीवन में बदलाव किया है, जो अपने दैनिक कामकाज करते समय एक भी गलत कदम उठाने से डरते थे।

विस्फोटक का पता लगाना भी बेहद मुश्किल और खतरनाक है। यहीं पर चूहे काम आते हैं। इन चूहों की उच्च बुद्धि, गति और गंध की गहरी समझ उन्हें विस्फोटकों की पहचान करने में माहिर बनाती है।

लैंडमाइन डिटेक्शन नॉनप्रॉफिट APOPO का कहना है कि दुनिया भर के 60 से अधिक देशों में अभी भी अनुमानित 110 मिलियन लैंडमाइन दबी हुई हैं। लैंडमाइन मॉनिटर 2024 के अनुसार, 2023 में लैंडमाइन के कारण दुनिया भर में 5,757 लोग हताहत हुए, जिनमें से 37% बच्चे थे।

अपोपो ने एक बयान में कहा कि रोनिन का काम अभी खत्म नहीं हुआ है। यह केवल पांच वर्ष पुराना है और संभवतः दो वर्ष या उससे अधिक समय तक अपना यह तलाशी अभियान जारी रख सकता है तथा अपने रिकॉर्ड को आगे बढ़ा सकता है। एजेंसी के मुताबिक़, रोनिन को अगस्त 2021 में कंबोडिया के प्रीह विहियर प्रांत में तैनात किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *